वीडियो: 'खानदानी शफाखाना' का नया रोमांटिक सॉन्ग 'दिल जानिए' रिलीज
Image Credit: YouTube
आज फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का नया रोमांटिक सॉन्ग 'दिल जानिए' रिलीज हुआ। गाने में सोनाक्षी सिन्हा एक्टर प्रियांशु जोरा के साथ रोमांस कर रही हैं। गाने को पायल देव ने कंपोज किया, जबकि तुलसी कुमार और जुबिन नौटियाल ने इसे गाया है। शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रैपर बादशाह, वरुण शर्मा और अन्नु कपूर भी हैं। 'खानदानी शफाखाना' 2 अगस्त को आएगी।