इस कंपनी के CEO को सैलरी के नाम पर मिला कुल 1 रुपया
Image Credit: Shortpedia
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने वित्त-वर्ष 2018-19 में अपनी सैलरी में 99% से ज्यादा की कटौती की। हालांकि, इस दौरान कंपनी के मुनाफे में 27% की अच्छी बढ़त हुई है। असल में उन्होंने पूरे साल में सिर्फ 1 रुपये की प्रतीकात्मक सैलरी ली है। इस प्रकार वो फार्मा सेक्टर में सबसे कम सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं।