पुडुचेरी के पूर्व सीएम RV. जानकीरमन का 79 साल की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
DMK नेता और पुडुचेरी के पूर्व CM RV. जानकीरमन का 79 साल की उम्र में आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। उन्हें लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। बता दें RV. जानकीरमन 26 मार्च 1996 से लेकर 18 मार्च 2000 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।