EC ने 24 घंटे घटाया बंगाल में प्रचार का समय, आज रात 10 बजे थम जाएगा प्रचार
Image Credit: Shortpedia
EC ने पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर प्रचार के समय को 24 घंटे घटाया। आज राज्य में प्रचार का आखिरी दिन रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। बंगाल में PM मोदी आज 2 रैलियां करेंगे, तो ममता भी 4 रैलियां करेंगी। EC ने राज्य के प्रधान सचिव (गृह) अत्रि भट्टाचार्य और CID के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार को उनके पदों से हटाने का आदेश दिया। ममता ने EC पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।