Ranbaxy के पूर्व CEO और उनके भाई के घर-दफ्तर पर ईडी की रेड
Image Credit: Shortpedia
ईडी ने आज रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह के घर-दफ्तर पर छापेमारी की। दरअसल, रैनबैक्सी और जापानी फार्मा डायची सैंक्यो के विवाद का निपटारा करते हुए सिंगापुर कोर्ट ने रैनबैक्सी को कहा था कि वो डायची सैंक्यो को 3,500 करोड़ दे। लेकिन रैनबैक्सी ने नहीं दिए। दोनों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। पीएमएलए के तहत मामला दर्ज होने पर ईडी ने छापेमारी की।