वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में भिडेंगे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड, इस बार मिलेगा नया चैम्पियन
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड 27 साल बाद फाइनल में पहुंचा. वहीं आगामी 14 जुलाई को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. इससे यह तय हो गया कि वर्ल्ड कप इस बार नया चैम्पियन मिलेगा.