ECL टी-10 क्रिकेट में अहमद नबी ने उठाया तूफान, 28 गेंदों में जड़ दिया शतक
Image Credit: Shortpedia
यूरोपीय क्रिकेट लीग (ECL) में अहमद नबी ने मात्र 28 बॉल में शतक जड़कर सनसनी मचा दी है। नबी की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ड्रेग्स क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 164 रन का स्कोर खड़ा किया। ECL टी-10 क्रिकेट का प्रारूप है, जो पहली बार यूरोपीय महाद्वीप में खेला जा रहा है। 30 बॉल की अपनी पारी में उन्होंने 14 छक्के के साथ नाबाद 105 रन बनाए।