जम्मू-कश्मीर में घरों से बाहर आए लोग, पूर्व मंत्री लाल सिंह नजरबंद
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर में आज की सुबह सामान्य हालात के बीच हुई। लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में फिर से रौनक पसरी। कई जगह धारा 144 लागू है। एहतियातन पूर्व मंत्री और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह को नजरबंद किया गया। लाल सिंह पहले जम्मू के नेता हैं, जिन्हें नजरबंद किया गया है। इससे पहले कल डोभाल स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते हुए बातचीत करते दिखे।