तनवीर की विवादित टिप्पणी, कहा- शौचालय में भी काम करने को तैयार पूर्व पाक क्रिकेटर्स
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज तनवीर अहमद का मानना है कि पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को अगर PCB में काम करने का मौका मिलता है तो वे शौचालय में भी काम करने को तैयार होंगे। इस पर लोगों ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया, जो लोगों का सम्मान नहीं करता। Asia Cup 2018 में तनवीर को तब आलोचना झेलनी पड़ी थी, जब उन्होंने विराट कोहली के टूर्नामेंट छोड़ने की बात कही, हालांकि विराट को आराम दिया गया था और भारत ने वहां जीत दर्ज की थी।