इस काम के लिए हैरी पॉटर की मशहूर लेखिका ने दान किए 134 करोड़ रुपये
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड मूवी सीरीज हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग ने एक रिसर्च सेंटर को 1 अरब 34 करोड़ रुपये दान किए। सेंटर मल्टिपल स्कलेरोसिस बीमारी पर रिसर्च करता है। रोलिंग की मां का निधन इसी बीमारी से हुआ था। इस बीमारी में नर्वस सिस्टम बेकार हो जाता है और कुछ ही दिनों में रोगी मर जाता है। रोलिंग ने उपन्यास हैरी पॉटर लिखा, जिसपर बाद में हैरी पॉटर मूवी बनी।