सरकार ने मानी 5 मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्म
Image Credit: Shortpedia
भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में सहारनपुर से हजारों की संख्या में किसान 15 सूत्रीय मांगों को प्रधानमंत्री के सामने रखने के लिए पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचे थे। वहीं सरकार ने किसी विवाद की स्थिति से बचने के लिए दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की 5 मांगें मान ली हैं। इसके चलते किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। हालांकि किसानों की दिल्ली में एंट्री पर बवाल हुआ था।