फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ; आज है 1971 की जंग के हीरो का जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
1971 की जंग में पाकिस्तान को हराने और बांग्लादेश बनाने का पूरा श्रेय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को जाता है। उन्होंने ही जंग खत्म होने पर 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया था। आज उनकी जन्मतिथि है। वो 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर में जन्मे थे। वो इंदिरा गांधी की बात काटने के साथ ही उन्हें 'स्वीटी' और 'प्रधानमंत्री' भी कहते थे। लड़ाई में डर जाने पर उन्होंने एक बार मिजोरम की बटालियन को चूड़ियां तक भेज दी थीं।