भारत ने विंडीज को 9 विकेट से हराकर किया सीरीज पर कब्जा
भारत-विंडीज सीरीज के 5वें मुकाबले में भारत ने विंडीज को 9 विकेट से करारी हार दी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, पूरी टीम 31.5 ओवर में 104 रन पर पवेलियन लौट गई। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। भारत ने 14.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने 3-1 से सीरीज जीत ली। भारत-विंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में रोहित ने सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए।