वित्त मंत्री का ऐलान, होगा पीएनबी का विलय, बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक
Image Credit: Shortpedia
आज निर्मला सीतारमण ने पीएनबी, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक के विलय का ऐलान किया। जिससे पीएनबी देश का दूसरा बड़ा सरकारी बैंक बनेगा। उन्होंने कहा कि 18 में से 14 सरकारी बैंक प्रॉफिट में हैं। सरकार हाउसिंग फाइनेंस को 3300 करोड़ रुपये का सपोर्ट देगी। अबतक 3 लाख से अधिक शेल कंपनियां बंद हो चुकी हैं। वहीं नीरव मोदी जैसे भगोड़ों की संपत्ति से रिकवरी जारी है।