महाराष्ट्र: भिवंडी में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Image Credit: Twitter@ANI
मुंबई शहर से सटे ठाणे के भिवंडी की एक कपड़ा फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में 12 मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं। आग से फैक्ट्री के बड़े हिस्से को नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ये फैक्ट्री ठाणे एमआईडीसी में स्थित है। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं स्थानीय लोग आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।