ब्राजील के फुटबॉल क्लब में लगी आग, 10 की मौत, कई घायल
Image Credit: Shortpedia
ब्राजील के फ्लामेंगो फुटबॉल क्लब के ट्रेनिंग ग्राउंड में स्थित डोरमेट्री में भीषण आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी 2 की हालत नाजुक है. शुक्रवार को सुबह 5 बजे आग लग गई थी और फायर ब्रिगेड ने 7.30 बजे तक उस पर काबू भी पा लिया. लेकिन क्लब के अंडर-18 खिलाड़ी मैदान के पास ही रहते हैं, इसलिए जब आग लगी तो वे सो रहे थे. हालाकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.