रियो डि जनेरियो के अस्पताल में आग, 11 की मौत, कई घायल
Image Credit: Shortpedia
ब्राजील के रियो डि जनेरियो में एक अस्पताल में आग लगने से करीब 11 लोगों की मौत हुई। वहीं प्रशासन के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग बुझाते हुए 4 दमकलकर्मी भी घायल हुए। अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी। 13 रोगियो को छोड़कर बाकियों को 8 अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल के पास स्थित 6 घरों को एहतियातन खाली करने का निर्देश दिया गया है।