मोहना सिंह बनीं दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट
Image Credit: Twitter@ANI
लेफ्टिनेंट मोहना सिंह IAF की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनी। वो ऐसी लड़ाकू पायलट बनी, जो दिन में हॉक एडवांस जेट में मिशन को अंजाम देने के काबिल हैं। जून 2016 में मोहना को 2 अन्य भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी के साथ लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना ने इतिहास रचते हुए युद्ध में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी थी।