पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लिया संन्यास
Image Credit: sports crunch
ग्रेग चैपल ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय प्रतिभा मैनेजर और चयनकर्ता का पद छोड़ दिया है। चैपल पिछले 9 सालों से इस पद पर नियुक्त थे। पूर्व कप्तान चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट और 74 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।अब चैपल की जगह पूर्व टेस्ट विकेटकीपर ग्राहम मनाऊ को राष्ट्रीय प्रतिभा मैनेजर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नए चयनकर्ता का ऐलान बाद में किया जाएगा।