सुखराम परिवार फिर से रंग बदलकर कांग्रेस में दोबारा शामिल
Image Credit: Twitter@ANI
लोकसभा चुनावों से पहले सुखराम परिवार ने आज एक बार फिर रंग बदला। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम अपने पोते आश्रय शर्मा सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दोबारा ली। आश्रय मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। टिकट फाइनल हो गया है; बस औपचारिक एलान होना बाकी है। BJP में उर्जा मंत्री बने अनिल शर्मा सुखराम के बेटे हैं।