फ्रांस ने नॉर्वे को 2-1 से हराया, ग्रुप ए में शीर्ष पर बरकरार
Image Credit: Shortpedia
महिला फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नॉर्वे को 2-1 से हराया। यह मैच ग्रेनोबल में खेला गया था। मैच में फ्रांस के लिए वेलेरी गाविन ने 46वें मिनट में तथा 72वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर इयुगेनी ली सोमेर ने गोल किया। 54वें मिनट में वेंडी रेनार्ड के आत्मघाती गोल से नॉर्वे का खाता खुला। अब तक हुए दोनों मैचों को जीतकर फ्रांस ग्रुप ए में शीर्ष पर है।