जख़्मी होने के बावजूद घुड़सवारी न छोड़ने वाले फुआद बनेंगे देश के पहले असैनिक अर्जुन अवार्ड विजेता घुड़सवार
Image Credit: Social Media
एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाले फुआद मिर्ज़ा, राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले वह देश के पहले असैनिक (सिविलियन) घुड़सवार बन जाएंगे। फुआद 36 साल बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत इवेंट में पदक हासिल करने वाले देश के पहले घुड़सवार बने है। गौरतलब, यह खेल सेना से जुड़े लोगों का माना जाता है, लेकिन फुआद इस धारणा को गलत ठहराते हुए पहले असैनिक घुड़सवार बने।