ग्लोबल टी-20 कनाडा में क्रिस गेल ने जमाया सीजन का पहला धांसू शतक
Image Credit: Twitter@GT20Canada
ग्लोबल टी-20 कनाडा के दूसरे सीजन का पहला शतक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाया। वैनकूवर नाइट्स के कप्तान गेल ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ 54 बॉल में 122 रन की अविजित पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके लगाए। बता दें बारिश के चलते मैच बैनतीजा रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। हालांकि वैनकूवर नाइट्स का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 276 रन था।