गंभीर का खुलासा, कहा- राष्ट्रीय टीम में नहीं मिली जगह, इसलिए लिया संयास
Image Credit: Dainik Jagran
बीते दिनों गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संयास लेकर फैंस को चौंका दिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने अपने संयास लेने की वजह बताई है। गौतम गंभीर ने कहा- जब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह ही नहीं मिलनी, तो रन बनाते रहने और खेलते रहने का कोई तुक नहीं बनता। बता दें कि 2016 के बाद से गौतम को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देखा गया। इंटरव्यू के दौरान गौतम ने खुद से संबंधित कई बातों का जिक्र किया।