उपेंद्र कुशवाहा पर लाठी चार्ज से उग्र हुए RLSP समर्थकों को 'बिहार बंद' जारी
Image Credit: Twitter@ANI
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर पुलिस लाठी चार्ज को लेकर पार्टी के लोगों में गुस्सा है। पार्टी की ओर से आज पूरे दिन बिहार बंद का आह्वान किया गया। जिसका असर उत्तर बिहार के अलग अलग जिलों में मिला- जुला दिख रहा है। गौरतलब है शनिवार को पटना में RLSP के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें उपेंद्र कुशवाहा भी घायल हुए। इसके खिलाफ बिहार बंद का आह्वान हुआ।