जीडीपी में गिरावट जारी, प्रियंका बोलीं- बीजेपी ने अर्थव्यवस्था पंचर की
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा- जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। ना जीडीपी ग्रोथ है और ना रुपये में मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की ये किसकी करतूत है?