भारतीय जीडीपी ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 6.8% होगी- मूडीज
Image Credit: Shortpedia
सुस्त इकोनॉमिक ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए सरकार ने जिन उपायों की घोषणा की, उनसे इन्वेस्टर और बिजनेस सेंटीमेंट को कुछ सपॉर्ट तो मिलेगा, लेकिन आर्थिक चुनौतियां सालभर बनी रहेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते इकोनॉमी को सहारा देने वाले उपायों की घोषणा की थी। इनके बारे में मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के वाइस प्रेजिडेंट विलियम फोस्टर ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष में तेज होकर 6.8 प्रतिशत हो जाएगी।