गिरिराज ने ममता को कहा "किम जोंग उन", बोले- जनता निकालेगी उनके श्राद्ध का जुलूस
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की। गिरिराज ने कहा, ‘‘वे (ममता) अपने राज्य में किम जोंग की भूमिका निभा रही हैं। वे हक के लिए उठने वाली आवाजों को दबा रही हैं। ममता अपने राज्य में विजय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती हैं। जनता उनकी उल्टी गंगा और श्राद्ध का जुलूस निकाल देगी।’’