"गोडसे ने 1 को मारा, राजीव गांधी ने 17,000 लोग मारे, कौन ज्यादा निर्दयी?"
Image Credit: Shortpedia
कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आंतकवादी बताया। जिसपर BJP उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया, हालांकि प्रज्ञा ने इसपर माफी मांगी। अब कर्नाटक BJP सांसद नलिन कुमार कतील ने गोडसे की तुलना राजीव गांधी से कर ट्वीट किया- गोडसे ने 1 को मारा, कसाब ने 72 और राजीव गांधी ने 17,000 लोगों की हत्या की। आप तय कीजिए कौन ज्यादा निर्दयी है?