केंद्र ने GPF ब्याज-दर घटाई, लाखों सरकारी कर्मचारियों को नुकसान
Image Credit: Shortpedia
केंद्र ने वित्त-वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए GPF पर ब्याज-दर घटाकर 7.9% की। जिससे केंद्र, रेलवे और रक्षा-क्षेत्र के लाखों कर्मचारियों को नुकसान होने के आसार हैं। दरअसल, GPF सरकारी कर्मचारियों का भविष्य निधि फंड होता है, जो उन्हें रिटायरमेंट पर मिलता है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में GPF पर ब्याज दर 8% हुई थी। बता दें GPF ब्याज-दर 1 जुलाई, 2019 से 7.9% कर दी गई है।