देश के 80 लाख कारोबारियों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगा GST Software
Image Credit: Shortpedia
GST Network ने 1.5 करोड़ रुपये सालाना कारोबार वाले MSME को फ्री में GST सॉफ्टवेयर की पेशकश की। बता दें देश में करीब 80 लाख MSME हैं। ये सॉफ्टवेयर कंपनियों को बिल और उनके खातों का लेखा-जोखा तैयार करने, भंडार के माल का प्रबंधन और GST रिटर्न तैयार करने में मदद करेगा। इसके लिए टैक्सपेयर्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ये सॉफ्टवेयर www.gst.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।