आज है ग्लेन मैकग्रा का बर्थडे, 39 मैचों में झटके थे 71 विकेट
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ग्लेन मैकग्रा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'पिजन' के नाम से मशहूर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैकग्रा के नाम ICC वर्ल्ड कप से जुड़ा एक रिकॉर्ड है- सबसे ज्यादा विकेट लेने का। मैकग्रा के टीम में रहते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार वर्ल्ड कप जीता और उनके नाम इस वैश्विक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 71 विकेट कुल 39 मैचों में झटके थे।