हरभजन बोले- राज्य सरकार का है कसूर कि मुझे 'खेल रत्न' नहीं मिल रहा
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 'खेल रत्न' के लिए नाम खारिज होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मैंने 20 मार्च तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी थी। इसमें मेरा क्या कसूर है, अगर राज्य सरकार ने ही समय सीमा खत्म होने पर मेरा आवेदन सरकार को भेजा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भज्जी के प्रतिष्ठित पुरस्कार के नामांकन को खारिज कर दिया था क्योंकि इसे समय सीमा खत्म होने के बाद भेजा गया था।