हार्दिक-राहुल कॉफी विद करण विवाद में करण ने माना खुद को जिम्मेदार, कही ये बात
Image Credit: Shortpedia
हार्दिक-राहुल के कॉफी विद करण विवाद में अब करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। हालिया एक इंटरव्यू में करण ने इस पर खुलकर बात की और ये माना कि इस विवाद के लिए वो भी उतने ही जिम्मेदार हैं जितना कि हार्दिक और राहुल। करण ने इस इंटरव्यू में बताया- मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं इस मामले में खुद को भी जिम्मेदार मानता हूं। मैंने उन दोनों को मेहमान के तौर पर बुलाया और मैंने ही वो सवाल पूछे। मैंने कई रातें बैचेनी में बिना सोए गुजारी हैं।