हरमनप्रीत बनीं 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर, धोनी-रोहित पिछड़े
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बनीं। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ये उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वो धोनी-रोहित सरीखे पुरुष बल्लेबाज से भी आगे निकलीं। पुरुष टीम के लिए धोनी-रोहित ने सर्वाधिक 98 टी-20 मैच खेले हैंI हरमनप्रीत 100 या इससे ज्यादा टी-20 मुकाबले खेलने वाली 10वीं महिला खिलाड़ी बनी।