हुवावे के CEO की प्रतिद्वंदी कंपनी के पक्ष में अपील, चीन ना करें Apple के खिलाफ कोई कार्रवाई
Image Credit: Shortpedia
ट्रेड-वॉर के बीच अमेरिका ने भले ही चीनी टेलीकॉम कंपनी हुवावे को ब्लैकलिस्ट किया हो, लेकिन हुवावे के फाउंडर और सीईओ रेन झेंगफे नहीं चाहते कि चीन अब अमेरिकी कंपनी Apple के खिलाफ कोई कार्रवाई करे। झेंगफे का कहना है कि Apple दुनिया की प्रमुख कंपनी है। Apple मेरी टीचर है और एक छात्र के नाते मैं इसका विरोध कैसे कर सकता हूं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में ये बात कही।