2022 कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हो सकता है क्रिकेट, ICC ने लगाई बोली
Image Credit: InsideSport
बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। ICC ने पुष्टि की है कि उसने 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली लगाई है। ये खेल पहले द. अफ्रीका के शहर डरबन में होते, लेेकिन वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते डरबन ने मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद खेलों की मेजबानी बर्मिंघम को मिली।