ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का कार्यक्रम और टाइम टेबल आया सामने
Image Credit: Twitter@CricketWorldCup
ICC ने 2019 में होने वाले विश्व कप का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में 30 मई से 15 जुलाई तक खेला जाएगा, साथ ही में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। इस साल होने वाले विश्वकप के दौरान सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी और इसमें से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा, तो बाकी मैच यूके के 10 शहरों में खेले जाएंगे।