ICC वनडे रैंकिंग: विराट बैटिंग में अव्वल तो बोलिंग में बुमराह हैं टॉप पर
Image Credit: Reuters
भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को आईसीसी की ताजा जारी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों में नंबर वन रैंकिंग पर हैं। वहीं भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान और शिखर धवन नंबर 8 पर कायम हैं। गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव नंबर 3 व यजुवेंद्र चहल नंबर 5 पर हैं। इसके साथ ही कुल 3 भारतीय गेंदबाज हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हैं।