झूलन गोस्वामी ICC Women ODI Rankings में फिर बनी नंबर 1
Image Credit: Shortpedia
भारत की अनुभवी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल करने में सफल रही हैं। महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार झूलन ने 2 स्थान की छलांग के साथ आज जारी ICC की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। इससे पहले फरवरी 2017 में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली 36 साल की झूलन ने इंग्लैड के खिलाफ हुई श्रृंखला में 8 विकेट चटकाए थे।