अगर Date Of Birth से छेड़खानी करते पाए गए क्रिकेटर्स तो अब BCCI सीधे करेगा बैन!
Image Credit: Shortpedia
BCCI ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर तमाम क्रिकेटर्स को चेतावनी जारी की है कि 2018-19 सीजन में अगर कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी जन्म की तारीख के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया, उसे BCCI के किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेने से रोक दिया जाएगा। हालांकि BCCI के इस प्रावधान में केवल 2 साल यानि कि 2018-19 और 2019-20 की अवधि का ही जिक्र किया गया है। इसका मतलब ये है कि ऐसे क्रिकेटर्स जो दोषी पाए जाते हैं, वो 2 साल बाद खेल सकेंगे।