गेंद लगने से बीच मैदान पर गिरे पाकिस्तानी ओपनर इमाम, बाल-बाल बची जान
Image Credit: Aaj Tak
पाकिस्तान ने शुक्रवार को अबुधाबी में खेले गए दूसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी, लेकिन टीम इस जीत का जश्न नहीं मना सकी क्योंकि ओपनर इमाम उल हक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। चोटिल होने से पहले इमाम 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। कीवी तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन की गेंद सीधे जाकर इमाम के हेलमेट की जाली पर लगी। इससे बल्लेबाज को चक्कर आ गए और वो मैदान पर ही गिर गए। इमाम की आंख बंद हुई, लेकिन उन्होंने होश नहीं गंवाया।