मुझे नहीं, कश्मीर विवाद सुलझाने वाले को मिले नोबेल पुरस्कार- पाक पीएम
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने जब से अभिनंदन को भारत को सौंपा है। तब से पाक में इमरान को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की मांग जोरों पर है। अब इस पर पहली बार इमरान ने कहा है कि वो नोबेल पुरस्कार के लिए अयोग्य है। लेकिन इस ट्वीट में कश्मीर राग अलापते हुए इमरान ने लिखा- नोबेल शांति पुरस्कार उसे मिलना चाहिए, जो व्यक्ति कश्मीर की समस्या को कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार सुलझाए। इस समस्या के हल से क्षेत्र में शांति और विकास लौटेगा।