डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतकवीर पृथ्वी शॉ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Image Credit: IANS
पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए विंडीज के खिलाफ गुरुवार को डेब्यू करते हुए अपने पहले ही टेस्ट में 99 गेंदों में शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्डस बनाए। शॉ महज 18 साल 329 दिन की उम्र में टेस्ट शतक जड़कर डेब्यू टेस्ट में सबसे युवा भारतीय शतकवीर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 99 गेंदों में 15 चौकों की मदद से अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा। वो 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए।