मिनिमम बैलेंस पैनल्टी के नाम पर बैंकों ने 4 साल में कमाए 11,500 करोड़ रुपये
Image Credit: Shortpedia
निर्धारित मिनिमम बैंलेंस ना रखने पर बैंक अपने आप पेनाल्टी के रूप में आपके अकाउंट से पैसा काट लेते हैं और इस थोड़ी-सी रकम पर आप गौर भी नहीं करते। लेकिन आपको बता दें कि इन कटौतियों से पिछले 4 सालों में बैंकों ने 11,500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वित्त वर्ष 2014-15 से 2017-18 के बीच में 21 सार्वजनिक बैंकों और निजी क्षेत्र के 3 दिग्गज बैंकों ने बचत खातों में मिनिमम बैलेंस न रख पाने वाले ग्राहकों से कुल 11,500 करोड़ रुपये की कमाई की है।