केदार जाधव ने पूछा How's The Josh? कप्तान कोहली समेत टीम ने कहा- High Sir
Image Credit: Twitter@BCCI
न्यूजीलैंड के दौरे पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों की श्रृंखला में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम जब ट्रॉफी लेने पोडियम पर पहुंची तो खिलाड़ियों ने चिल्लाया, 'How's The Josh?' और जवाब भी दिया, 'High Sir'... BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें केदार जाधव जोशीले अंदाज में URI का ये डायलॉग बोल रहे हैं। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी इसका बराबर जवाब दे रहे हैं। भारत ने सीरीज 4-1 से जीती है।