IND vs WI: टी-20 मैच से पहले टीम इंडिया ने बहाया पसीना
Image Credit: Twitter @ANI
वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा करने वाली भारतीय टीम अब टी-20 मैचों में भी वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज कब्जाने की कोशिश में लगी है। तभी तो 3 मैचों की इस सीरीज के कल होने वाले पहले मैच के पहले ही टीम प. बंगाल पहुंच गई और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जमकर पसीना बहा रही है। टीम इंडिया ने आज नेट प्रैक्टिस की है। क्या बॉलर और क्या बैट्समैन सभी ने ईंडन गार्डन्स पर जौर-आजमाईश कर अपने-अपने हाथ खोले हैं।