2022 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भारत को मिला बड़ा झटका, लिस्ट से आउट हुआ यह खेल
Image Credit: shortpedia
कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भारत के लिए एक दुःख भरी खबर है, तीन साल बाद अब की बार इंग्लैंड में होने वाले इस राष्ट्रमंडल खेल में खिलाए जाने वाले खेलो की लिस्ट से निशानेबाज़ी को बाहर कर दिया गया है| कॉमन वेल्थ गेम्स फेडरेशन के इस फैसले से भारत के पदको की आशा को बड़ा झटका लगा है| पिछली बार भारत ने निशानेबाजी में 7 स्वर्ण और कुल 16 पदक जीते थे|