Ind Vs Aus: 1st ODI में 236 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम
Image Credit: Shortpedia
भारत और ऑस्ट्रेलिया आज 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से मो. शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। वहीं भारतीय टीम ने भी खबर लिखे जाने तक 1 विकेट गंवाकर 4 ओवरों में कुल 9 रन बना लिए हैं।