आज India VS New Zealand, रोहित पर लगी सट्टेबाजों की नजर
Image Credit: Shortpedia
भारत-न्यूजीलैंड आज सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिडेंगी। फाइनल में कौन-सी टीम पहुंचेगी, इसका फैसला आज होगा, लेकिन उससे पहले ही मैच पर सट्टेबाजों की नजर है। सट्टा बाजार में भारत को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। सट्टोरिये रोहित पर दांव लगा रहे हैं। जानकारों के मुताबकि उनके नाम पर 13/8 के भाव पर सट्टा लगा है। वहीं कोहली पर 33/1 के भाव से सट्टा लगा।